Friday, March 29, 2024
HomeBollywood83 special screening: रणवीर सिंह हुए भावुक, कपिल देव समेत 1983 वर्ल्ड...

83 special screening: रणवीर सिंह हुए भावुक, कपिल देव समेत 1983 वर्ल्ड कप की पूरी टीम की आंखों में आये आंसू

83 special screening: भारत ने साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच दिया था। इस ऐतिहासिक कहानी को एक बार फिर से फिल्मी पर्दें पर जीवंत होने जा रहा है। कबीर खान के निर्देंशन में बनी फिल्म 83 इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है।

83 special screening: भारत ने साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच दिया था। इस ऐतिहासिक कहानी को एक बार फिर से फिल्मी पर्दें पर जीवंत होने जा रहा है। कबीर खान के निर्देंशन में बनी फिल्म 83 इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है।

83 special screening मुंबई में रखा गया ग्रैंड फिनाले

फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में इसका ग्रैंड फिनाले रखा गया। जिसमें बॉलीवुड जगत से लेकर क्रिकेट जगत के सिलेब्स पधारें। प्रीमियर इवेंट में जान्हवी कपूर, रोहित शेट्टी, आलिया भट्ट, कपिल देव और उनकी पत्नी, विवके ओबरॉय और गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह अपनी पत्नी रिशिता पटेल के साथ पहुंचे थे।  कबीर खान को इस फिल्म को बनाने में एक नहीं बल्कि चार सालों का वक्त लगा था। अब जाकर फिल्म रिलीज होने के लिये तैयार हुई है।

यशपाल शर्मा के लिये सबने रखा मौन

साल 1983 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने में एक नहीं बल्कि कई लोगों ने अपना योगदान दिया है। इनमें से एक थे यशपाल शर्मा। यशपाल शर्मा का  इसी साल 13 जुलाई 2021 को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया था। उनके जाने से जो 83 फिल्म आ रही है उसके स्टार्स और उनकी विश्व विजेता टीम के सभी साथी काफी दुखी दिखे। सभी लोग भावुक हो गये। कपिल देव बोलते-बोलते रोने लगे तो वहीं रणवीर सिंह भी अपने आंसूओं को रोक नहीं पाये।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

कबीर सिंह के डॉयरेक्शन में बनी फिल्म 83 में रणवीर सिंह के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular