Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodरोमांटिक अंदाज में नजर आईं देशी गर्ल, निक जोनस संग शेयर की...

रोमांटिक अंदाज में नजर आईं देशी गर्ल, निक जोनस संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार एक्टिंग से ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अलग ही दबदबा बना लिया है। आज प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के दिलों पर राज करती है। फैंस भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में जानने के लिए बेताब रहते है। वह एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उन्हें निक संग अपनी रोमांटिक फोटोज पोस्ट करते देखा जाता है। फैंस भी उनके इस पोस्ट को काफी पंसद करते हैं।इसी बीच अब प्रियंका ने अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘टेक्स्ट ऑफर यू’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह ‘मैट्रिक्स 4’ की शूटिंग में भी बिजी हैं। वहीं अगर उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो प्रियंका ‘जी ले जरा’ फिल्म में काम करने जा रहीं हैं। इसका ऐलान हाल ही में किया गया है। फिल्म में प्रियंका के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। इसका निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके सा​थ निक और एक शख्स नजर आ रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि निक बैठे हुए हैं। वहीं प्रियंका खड़ी हुई हैं। उन्होंने निक के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। वहीं प्रियंका के पीछे एक और शख्स नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करने के सथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ पहल हमेशा के लिए।‘ इसी के साथ ही प्रियंका ने हार्ट का इमोजी भी पोस्ट किया है। दोनों की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे लाखों लाक्सर मिल चुके हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular