Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodमहानायक के बेटे अभिषेक बच्चन को बेचना पड़ा अपना लग्जरी अपार्टमेंट,...

महानायक के बेटे अभिषेक बच्चन को बेचना पड़ा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, ये थी वजह

मुंबई। बॉलीवुड में बच्चन खानदान का अपना एक अलग रुतबा है। बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन की अदाकारी के करोड़ों लोग दीवाने हैं, तो वहीं उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम उन सितारों में शुमार रहता है जो अमूमन अपने फिल्मों के वक्त ही चर्चा में आते हैं, हालांकि इस बार अभिषेक एक अन्य वजह से सुर्खियों में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर अभिषेक बच्चन ने मुंबई स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी को बेच दिया है। अभिषेक बच्चन की हाल ही में रिलीज ‘बिग-बुल’ ने काफी हिट हुई, फिल्म में लोगों को अभिषेक की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। अभिषेक ने मुंबई स्थित अपना अपार्टमेंट बेच दिया है। मीडिया में ये खबर छाई हुई है।

दरअसल मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के वर्ली एरिया में स्थित लग्ज़री ओबेरॉय 360 वेस्ट टावर्स में अभिषेक का 37वें फ्लोर पर एक आलीशान अपार्टमेंट था, जिसे अभिषेक ने कुल 45.75 करोड़ रुपये में बेच दिया है। बता दें कि इस अपार्टमेंट के नजरिए से शाहिद कपूर और अक्षय कुमार, उनके पड़ोसी होते। यानी अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट हैं।

यदि अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के फ्लैट की बात करें, तो अक्षय के फ्लैट की कीमत तकरीबन 52.5 करोड़ रुपये है, जबकि शाहिद कपूर ने 56 करोड़ में फ्लैट खरीदा था। बता दें कि इसी साल अमिताभ बच्‍चन ने मुंबई में 31 करोड़ रुपए में डुप्लेक्स फ्लैट खरीदा था, जो 5,184 स्‍क्‍वायर फीट का था। बिग बी का फ्लैट 27वें और 28वें फ्लोर पर स्थित है। वहीं इस अपार्टमेंट में उनके पड़ोसी निर्देशक आनंद एल राय और एक्ट्रेस सनी लियोनी के भी फ्लैट है।

दरअसल बॉलीवुड सेलेब्स जब भी कोई बंगला खरीदते है या बेचते है तो सुर्खियों में आ जाते है। वजह ये है कि उनके बंगलों की कीमत करोड़ों में होती है। हाल ही में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने नया अपार्टमेंट खरीदा है। तो इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने मुंबई स्थित अपना अपार्टमेंट बेच दिया है और इस कारण वो चर्चा में आ गए है। इस अपार्टमेंट को एक्टर ने 45.75 करोड़ रुपए में बेचा है। अभिषेक का ये अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली एरिया में स्थित लग्जरी ओबेरॉय 360 वेस्ट टावर्स के 37वें फ्लोर पर था।

RELATED ARTICLES

Most Popular