Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodफरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से कर सकते है शादी? एक्ट्रेस...

फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से कर सकते है शादी? एक्ट्रेस ने बताया ये सच

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी शानदार एक्टिंग से सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि अपने फैंस के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। गौरतलब है कि फरहान अख्तर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनें ही रहते है। लेकिन इन दिनों फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। बता दें, फरहान और शिबानी बीते 3 सालों से साथ हैं। इसके पहले फरहान अख्तर ने अधुना भबानी से शादी की थी और 17 सालों बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। अधुना एक बड़ी हेयर स्टाइलिस्ट हैं और इन दिनों निकोलो मोरिया के साथ रिश्ते में हैं। निकोलो डिनो मोरिया के भाई हैं।

अपनी पूर्व पत्नी अधुना भवानी से अलग होने के बाद से ही फरहान, शिबानी को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले दिनों साथ में मालदीव वेकेशन पर भी गए थे। दोनों के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर भी लगातार चर्चे हो रहे हैं। ऐसे में शिबानी दांडेकर ने पहली बार फरहान अख्तर संग अपने रिश्ते को लेकर बात की है।

शिबानी कहती हैं- ‘हर कोई मुझसे और फरहान से हमारी शादी के बारे में बात कर रहा है। लेकिन, अभी हम दोनों के बीच ये सवाल नहीं आया है। मैं सबसे यही कह रही हूं कि सोच कर बताउंगी। अपनी और फरहान अख्तर की बॉन्डिंग पर बात करते हुए शिबानी कहती हैं- ‘हम एक साथ वर्कआउट करते हैं। साथ फिल्में देखते हैं और साथ खाते हैं। एक साथ जमकर एंजॉय करते हैं।

शिबानी दांडेकर ने एक मनोरंजन वेबसाइट संग बातचीत में अपने और फरहान अख्तर के रिश्ते और शादी को लेकर बात की। शिबानी का कहना है कि लॉकडाउनके दौरान फरहान अख्तर के साथ रहते हुए दोनों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिला और यही वजह है कि दोनों अब पहले से भी ज्यादा एक-दूसरे के करीब आ गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular