Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodभोजपुरी रंग में दिखेगा गाना 'बारिश बन जाना', आज रिलीज होगा Teaser

भोजपुरी रंग में दिखेगा गाना ‘बारिश बन जाना’, आज रिलीज होगा Teaser

मुंबई। इस समय सोशल मीडिया से लेकर हर जगह कई गानें वायरल हो रहें है। इस कड़ी में जो सबसे ज्यादा गाना वायरल हो रहा है वो है ‘बारिश बन जाना’ लोगों की दिलों में घर बना चुका है। अब यही गाना ‘बारिश बन जाना’ भोजपुरी रूप लेने वाला है। गौरतलब है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने नए-नए भोजपुरी गानों से इंडस्ट्री में तहलका मचा देते हैं। उनके गाने आज के वक्त में सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं, पूरी दुनिया में फेमस होते हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और सिंगर हैं इसी कारण से उनके लाखों दीवाने हैं। अब पवन सिंह ने अपने फैंस को एक ऐसी खुशखबरी दी है जिसे सुनकर भोजपुरिया दर्शक ही नहीं, बॉलीवुड लवर्स भी खुश हो जाएंगे।

सुपरहिट सॉन्ग बारिश बन जाना इसी साल 3 जून को वीवाईआरएल ओरिजनल्स पर रिलीज हुआ था। इस रोमांटिक गाने को पायल देव और स्टेबिन बेन ने गाया था जबकि गाने को म्यूजिक दिया था पायल देव ने और गाने को लिखा था कुणाल वर्मा ने। इस सुपरहिट गाने में फेमस एक्ट्रेस हिना खान और एक्टर शहीर शेख नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री बहुत जोरदार लग रही थी। ये गाना एक महीने में इतना फेमस हो गया कि अब तक इस गाने को 23 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह की बात करें तो हाल ही में उनका भोजपुरी बोलबम गीत ‘गउरा रूसा जनि’ रिलीज हुआ था जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस गाने में पवन सिंह भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, पावर स्टार पवन सिंह ने कल अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दी है कि वो फेमस बॉलीवुड सॉन्ग ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन जल्द लेकर आ रहे हैं। पवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “प्यार की बारिश लेकर फिर से आ रहा है #BaarishBanJaana, अब भोजपुरी में….” पवन सिंह ने इसके साथ ये जानकारी दी कि उनका गाना 29 जुलाई को सुबह 11 बजे वीवाईआरएल ओरिजनल्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है। जबकि गाने का टीजर आज रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि पवन सिंह ये गाना, ओरिजनल गाने की सिंगर पायल देव के साथ ही प्रेजेंट करने वाले हैं। पायल ने भी पवन के साथ अपने कोलैबोरेशन की जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular