Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodप्रियंका चोपड़ा कि इस अदा को देखकर फैंस के उड़े होश, ऐसे...

प्रियंका चोपड़ा कि इस अदा को देखकर फैंस के उड़े होश, ऐसे किया रिएक्ट

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देने वाली देशी गर्ल्स यानि कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल फैशन आइकन भी हैं। अक्सर अपने नए-नए लुक्स और स्टाइल से सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करे तो इन दिनों कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में बिजी हैं। जल्द ही एक वेब शो सिटाडेल में नजर आएंगी। इसके अलावा अमेरिकन एक्ट्रेस मिंडी कालिंग के साथ एक वेडिंग कॉमेडी में नजर आएंगी। इन दिनों लंदन में अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रहीं हैं। इसके अलावा प्रियंका अपने रेस्टोरेंट बिजनेस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं।


दरअसल प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से शादी करने के बाद लॉस एंजलिस शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दोनों अपार्टमेंट 7 करोड़ रुपए में बेच दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस काम में उनकी मां मधु चोपड़ा ने मदद की है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दोनों अपार्टमेंट 7 करोड़ रुपए में बेच दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस काम में उनकी मां मधु चोपड़ा ने मदद की है।

हाल ही में प्रियंका लंदन में हुए विम्बलडन मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच देखने पहुंचीं थीं। प्रियंका ने स्नेक प्रिंट का शर्ट और ट्राउजर पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा जब मैच देखने पहुंचीं तो वहां मौजूद लोग उन्हें देखते ही रह गए। खुले बालों में यूनिक स्टाइल स्नेक प्रिंट ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग दिख रहीं थीं। प्रियंका ने लाइट मेकअप किया हुआ था और इसके साथ ही पतले से गोल्ड चेन और ब्राउन कलर के पर्स से अपने स्टाइल को कंपलीट किया था। प्रियंका के ड्रेस की कीमत सुनकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो में जो शर्ट और ट्राउजर पहनी है वह इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड और अमेरिकन फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन के ऑफिशियल साइट पर मौजूद है। ट्राउजर की कीमत 1 लाख 47 हजार, 905 रुपए है जबकि शर्ट की कीमत लगभग 1 लाख 21 हजार, 982 रुपए है. इस तरह प्रियंका के ड्रेस की टोटल प्राइज हो गई 2 लाख 69 हजार, 897 रुपए।

RELATED ARTICLES

Most Popular