Saturday, April 20, 2024
HomeBhojpuri Cinemaसावन में छाया पवन सिंह का गाना 'शिवाला पा सोमारी', भोलेनाथ के...

सावन में छाया पवन सिंह का गाना ‘शिवाला पा सोमारी’, भोलेनाथ के गेटअप में दिखी एक्ट्रेस पल्लवी गिरी

मुंबई। सावन का महीना शुरू हो चुका है और ऐसे में बाबा भोलेनाथ के गाने सोशल मीडिया पर वायरल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। खास कर भोजपुरी गाने इस समय सोशल मीडिया पर आग लगा रहें है। इसी कड़ी में भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर पवन सिंह का गाना ‘शिवाला पा सोमारी’ रिलीज होने के बाद से इंटरनेट पर छाया हुआ है। ये गाना फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। ऐसे में अब एक्ट्रेस पल्लवी गिरी ने एक्टर के इस सुपरहिट गाने पर रील वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो जमकर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक और मजेदार चीज देखने के लिए मिल रही है कि इसमें वो भोलेनाथ के गेटअप में नजर आ रही हैं।


बता दें कि पल्लवी वीडियो सॉन्ग्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम रील वीडियो पर रितेश पांडे जैसे स्टार्स के गानों पर भी एक्ट किया है। अब अगर उनके हाल फिलहाल के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की जाए तो वो उनका बीते दिन ही ‘बिया उखार लेहल जाव’ रिलीज हुआ है। इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। इसके साथ ही वीडियो में पल्लवी का देसी स्टाइल दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। देसी स्टाइल में एक्ट्रेस जमकर नाचती हैं।


भोजपुरी गाना ‘शिवाला पा सोमारी’ पर पल्लवी गिरी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इसे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर महज दो घंटे पहले ही शेयर किया था। वीडियो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने इसे पवन सिंह को भी टैग किया है। डांस वीडियो को कुछ देर में एक हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, पल्लवी के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग हर हर महादेव और सुपर-डुपर जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर ने तो एक्ट्रेस को कहा कि ‘आपका कोई जोड़ नहीं है, वीडियो सुपर-डुपर है। इसी तरह से पल्लवी को मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular