Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodप्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- नए एक्टर्स को OTT प्लेटफॉर्म...

प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- नए एक्टर्स को OTT प्लेटफॉर्म ने दिया मौका, लोगों का दबदबा हुआ ख़त्म

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। प्रियंका ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग की कला दिखाई और दर्शकों ने इसे खूब पसंद भी किया। प्रियंका चोपड़ा जोनास बेहद सलीके से अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से डिजिटल डेब्यू करने वाली देसी गर्ल मानती हैं कि ओटीटी की वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने हस्बैंड निक जोनास के साथ अमेरिका में रह रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए आगे आई इसके लिए बड़े पैमाने पर फंड भी जुटाया।

अमेरिका में ‘जी5’ के ऑनलाइन प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा ने बात करते हुए कहा ‘ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की फ्रीडम लोगों को आगे बढ़कर सोचने का मौका दे रही है। फिल्म में सेट मापदंड जैसे पांच गाने होने चाहिए और फाइटिंग सीन जरूर होना चाहिए, ये अब देखने को नहीं मिलता। लोग ऐसी कहानियां देखना चाहते हैं जो उनसे जुड़ी हो।

प्रियंका चोपड़ा का मानना हैं कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की वजह से दर्शकों के लिए मनोरंजन का संसार बड़ा हुआ है। अलग-अलग जॉनर की फिल्में-सरीज देखने को मिल रही है। ओटीटी की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में भी डेमोक्रेसी आई है। नए एक्टर-एक्ट्रेस को काम करने का मौका मिल रहा है। साथ ही कई अच्छे कलाकार जो हाशिए पर थे उन्हें भी मौका मिल रहा है। तरह-तरह के प्रयोग हो रहे हैं। नई सोच के नए लोगों को अपने मन का काम मिलने लगा है।

प्रियंका के आगे कहा कि ‘इससे नए राइटर, एक्टर के साथ-साथ फिल्मकारों को भी मौका मिलता है, जिस पर लंबे समय तक कुछ खास लोगों का ही दबदबा रहा है। भारतीय सिनेमा के आगे बढ़ने का सबसे अच्छा मौका है। घर में बैठकर फिल्म देखने की थियेटर से तुलना नहीं की जा सकती। ओटीटी की वजह से दुनिया भर की कोई भी फिल्म अपने घर में बैठकर देख सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular