Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस ने शेयर की बोल्ड Photo, फैंस ने दी...

भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस ने शेयर की बोल्ड Photo, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

मुंबई। प्रियंका पंडित Bhojpuri फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। प्रियंका पंडित बेहद खूबसूरत और हॉट हैं। इन्होंने भोजपुरी फिल्मों के बड़े बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है। प्रियंका फिल्म अभिनेत्री के साथ साथ डांसर और टीवी एंकर भी है। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका पंडित उर्फ गार्गी पंडित किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्में और भोजपुरी गाने तहलका मचाते हैं। प्रियंका पंडित जितना अपने अभिनय के लिए चर्चा में रहती हैं, उससे ज्यादा वो अपने बोल्ड लुक और हॉट अवतार के लिए जानी जाती हैं।


भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने सोनू यादव के कमेंट के जवाब में लिखा- “तुम्हें तकलीफ है तो आंखें बंद कर लो, या ब्लॉक कर दो। तुम्हारी सलाह नहीं मांगी.” इस जवाब पर उस शख्स ने फिर रिप्लाई किया- “मैम, मैं सलाह नहीं दे रहा आपको। फिर भी आप खुद सोचिए क्या आप लोग जो ये सब पोस्ट डालते हो वो समजा के लिए अच्छा निर्देश है। आप स्टार है, जब आप ही ऐसे पोस्ट शेयर करेंगे तो बाकियों से क्या उम्मीद कर सकते हैं। बाकी आपको मेरी बात बुरी लगे तो सॉरी!” प्रियंका ने भी ठान ली थी कि वो ऐसे लोगों को सबक सिखा कर रहेंगी।

उन्होंने फिर जवाब में लिखा- “बाकी दुनिया तो मेरे पोस्ट से खराब हो रही है ना। वाह बेटे वाह, सोच को सलाम है तुम्हारी। इतनी फिक्र है तो देखना बंद कर दो, डिलीट करो इंस्टाग्राम और काम पर ध्यान दो। सलाह देने के लिए मेरे घर पर मेरे मां-बाप हैं, उनको तकलीफ नहीं है। तो तुम अपनी सोच लेकर आगे निकलो। प्रियंका पंडित सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जो उनकी अदाओं के दीवाने हैं। वो भी अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं।

हाल ही में प्रियंका पंडित ने अपनी एक बेहद बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वो नाइट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो को हजारों लोगों ने लाइक किया है और कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। प्रियंका के फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं मगर जैसा हर सेलेब्स के साथ होता है वैसा ही प्रियंका को भी झेलना पड़ रहा है। दरअसल, कुछ ट्रोल्स प्रियंका की फोटो पर भद्दी-भद्दी बातें लिख रहे हैं। ऐसी छोटी मानसिकता के लोग उनकी ड्रेस पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स ने बेहद विवादित कमेंट किया। सोनू यादव नाम के यूजर ने भोजपुरी में लिखा- “कपड़वा उतार देतु त आउर बढ़िया रहित। इसका अर्थ है- “कपड़ा उतार देती तो और बढ़िया रहता!” शख्स की इस छोटी मानसिकता का मुंहतोड़ जवाब प्रियंका पंडित ने दिया है।

ये पहली बार नहीं है कि प्रियंका पंडित ने ट्रोल्स को सबक सिखाया है। इससे पहले भी उन्होंने कुछ फोटोज पोस्ट की थीं जिसपर ट्रोल्स ने बुरे कमेंट किए थे लेकिन हर बार प्रियंका पंडित इन ट्रोल्स से डरती नहीं हैं, और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देती हैं। हाल ही में एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘आरा जिला के रंगीला’ रिलीज हुआ है जिसमें प्रियंका पंडित का गजब का अवतार नजर आ रहा है। गाने में कल्लू के साथ प्रियंका अपने गजब के डांस और हॉट लुक से कहर ढा रही हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ गाया है अल्का झा ने।

RELATED ARTICLES

Most Popular