मुंबई। राकेश मिश्रा का गाना ‘ए राजा तनी जाई ना बहरिया 3 ने भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रहा है। ए राजा तनी जाई ना बहरिया 3 – आ गया फिर से धमाल मचाने #Rakesh Mishra का ये ब्लॉकबस्टर गाना। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में राकेश मिश्रा की गायकी का जादू भोजपुरी दर्शकों पर खूब चल रहा है। ख़ास कर ए राजा तनी जाई ना बहरिया सीरिज को लोगों ने खूब प्यार किया है। इसी के चलते माना जा रहा है कि बाकी दोनो गानों की तरह ये भी जल्द ही मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा। दर्शकों को इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक कमाल के लग रहे हैं और गाना इंटरनेट पर काफी सर्च किया जा रहा है।
एक साल में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में राकेश मिश्रा का सबसे सफल गाना साबित हुआ है ‘ए राजा तनी जाई ना बहरिया’, जिसका तीसरा पार्ट भी रिलीज हो गया है। वीडियो ने आते ही गर्दा मचा दिया है। गाने को यूट्यूब पर आए कुछ ही घंटे हुए है। इसके बाद भी इसे 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। बता दें गाने के पहले पार्ट को 354 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
ए राजा तनी जाई ना बहरिया 3’ के पहले के दो वर्जन की ही तरह तीसरे पार्ट में भी भरपूर मनोरंजन डाला गया है। इसे वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने के खूबसूरत बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर हैं एजीआर आनंद। वीडियो के डायरेक्टर आर्यन देव हैं। वहीं इसके पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।