Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodBappi Lahiri : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) निभायेंगे बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri)

Bappi Lahiri : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) निभायेंगे बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri)

Bappi Lahiri : बीते महीने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया। उनका निधन हो जाने से फैंस को गहरा झटका लगा। भले ही बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने गानों के जरिए वो हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। इसी बीच बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) के बेटे ने कहा कि अगर उनके पापा की बायोपिक बनती है तो वो चाहेंगे कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) उनके पिता बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का किरदार निभायेंगे।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) के बेटे बप्पा लाहिरी (Bappa Lahiri) ने कहा कि मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि उनकी बायोपिक में रणवीर सिंह काम करें। लेकिन जब बाप्पा से उनके पिता की बायोपिक के अपडेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि करीब 4 साल हमने कई मेकर्स से इस बायोपिक के बारे में चर्चा की थी।  मेरे पिता को रणबीर सिंह खासा पसंद थे। इसलिए वो हमेशा ये चाहते थे कि रणवीर सिंह ही उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाए। खैर अब देखिए आगे क्या होता है?

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

बप्पा ने कहा कि इस विषय पर हमारी कभी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से चर्चा नहीं हुई है। उनसे बात करने से पहले हमें राइटिंग और प्री-प्रोडक्शन वर्क को खत्म करना होगा। हमारे पास कई ऑफर भी आए लेकिन हमें अभी तक जो चाहिए वो नहीं मिला है। अभी हम उस स्थिति में नहीं हैं कि हम रणवीर सिंह से इस बायोपिक के बारे में बात करें। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अंदर सभी गुण हैं जो मेरे पिता के अंदर थी। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मेरे पिता को दिल से चाहते हैं और उनका सम्मान भी करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular