Saturday, February 15, 2025
HomeBollywoodजब ऐश्वर्या रॉय को लोग कहने लगे थे नकली

जब ऐश्वर्या रॉय को लोग कहने लगे थे नकली

ऐश्वर्या रॉय बच्चन एक वो नाम है जिनका ख्याल जेहन में आते ही एक खूबसूरत चेहरा नजर आ जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या रॉय बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेसस हैं। उनकी खूबसूरती की मिसाल दी जाती है। साल 1994 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या रॉय को और प्यार हो गया फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला था। इस फिल्म में बॉबी देओल उनके साथ लीड रोल में थे। ऐश्वर्या रॉय की खूबसूरती तो सबको पसंद आयी थी लेकिन इस फिल्म को सफलता नहीं मिली।

ऐश्वर्या रॉय को सफलता मिली ताल फिल्म से। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया। जहां एक ओर फिल्म की सफलता के लिये ऐश्वर्या राय की खूब तारीफें की गईं। वहीं दूसरी ओर आलोचकों ने ऐश्वर्या रॉय की आलोचना करनी शुरु कर दी थी।

लोग ऐश्वर्या रॉय की एक्टिंग और हंसी को नकली बताने लगे थे। इसका खुलासा खुद ऐश्वर्या रॉय ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। ऐश ने कहा था कि कैसे लोग उनकी आलोचना करते थे औऱ उन्हें नकली बताते थे। उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा नफरत नकली शब्द से लगती है, क्योंकि मैं नकली नहीं हूं। मैं जैसी दिखती हूं वैसी ही हकीकत में भी हूं। शायद लोगों को ये नहीं पता है कि सफलता तक पहुंचने के लिये कितनी मेहनत करनी पड़ती है।

वहीं ऐश्वर्या की हिट फिल्मों की बात करें तो ताल, जोश, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर, मोहब्बतें, धूम 2, गुजारिश, रोबोट, गुरु और ए दिल है मुश्किल उनकी हिट  फिल्में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular