Saturday, April 20, 2024
HomeBollywoodPriyanka Chopra : मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने...

Priyanka Chopra : मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेची अपनी सबसे महंगी गाड़ी 

Priyanka Chopra : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचंम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते दिनों ही मां बनीं। सरोगेसी के जरिए प्रियंका और निक जोनास को परेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इन दिनों प्रियंका अपनी नन्हीं लाड़़ली के साथ बिजी हैं। बेटी की वजह से अभी वो किसी भी प्रोजेक्ट्स पर काम नहीं कर रही हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सबसे महंगी कार को बेच दिया है। इस कार की कीमत करोड़ो रुपये बताई जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ये खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर प्रियंका ने ऐसा क्यों किया ? प्रियंका की ये कार काफी महंगी और रॉयल थी। जब भी वो अपनी आलीशान कार रॉल्स रॉयस घोस्ट से निकला करती थीं हर किसी की नजरें उनकी कार पर टिकी होती थी। प्रियंका की इस कार को बनाने के लिए  शानदार इंटीरियर और फैन्सी गैजेट्स का इस्तेमाल किया गया था।

साल 2013 में प्रियंका ने ये कार खरीदी थी। अब बताया जा रहा है कि उन्होंने इस कार को बंगलुरु के एक बिजनेसमैन को बेच दी है। इस कार को उन्होंने कितने में बेचा है ये अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसी जानकारी है कि प्रियंका ने अपनी इस चहेती कार को बेचने का फैसला सिर्फ इसलिए लिया क्योंकि यह लंबे समय से उनके गराज में पड़ी हुई थी। दरअसल, प्रियंका शादी के बाद से अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं और वहीं से अपने बिजनेस और करियर को आगे बढ़ा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular