Kareena Kapoor : रंगों के त्योहार होली की शुरुआत हो चुकी है। चारों ओर इसकी धूम मची हुई है। बच्चों से लेकर जवान और बुजुर्ग हर किसी को रंगों के इस त्योहार से काफी लगाव होता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी होली को बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। लेकिन बॉलीवुड की एक हसीना जिन्हें ये त्योहार पसंद नहीं है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बारें में उन्हें होली का त्योहार पसंद नहीं है। आइये जानते हैं आखिर ऐसी क्या वजह है कि बेबो को होली पसंद नहीं है-
जैसा की हर कोई जानता है कि कपूर खानदान की होली कितनी मशहूर थी। राज कपूर के आरके स्टूडियो में होली की पार्टी रखी जाती थी जिसमें सभी सितारे शामिल होते थे। करीना कपूर (Kareena Kapoor) को होली तब बहुत पसंद थी। वो अपने दादा राज कपूर (Raj Kapoor) के बेहद करीब थीं। बेबो दादा जी के साथ होली मनाती थीं। लेकिन उनके जाने के बाद बेबो ने रंगों के त्योहार से दूरी मना ली। राज कपूर के निधन के बाद कपूर खानदान की होली पार्टी भी पहले की जैसी नहीं रही।
View this post on Instagram
आरके स्टूडियो में गेट के पास ही एक बड़ा सा तालाब बना होता था जिसमें रंग भरे होते थे। जो भी वहां पहुंचता सबसे पहले रंग भरे तालाब में डूबकी लगाकर आगे बढ़ना होता था। खूब गाना-बजाना, खाना-पीना सबकुछ दिनभर इस स्टूडियो में होता था। जहां बॉलीवुड से जुड़े बड़े और छोटे कलाकार शामिल होते थे।
एक इंटरव्यू में करीना (Kareena Kapoor) ने खुद बताया था कि होली से उनके दादा की यादें जुड़ी हैं और आज उनके बिना उन्हें होली खेलने में वो मजा नहीं आता लिहाजा अब उन्होंने होली का त्यौहार सादगी से ही मनाना शुरू कर दिया है।