Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodAmitabh Bachchan : कुछ ऐसी होती थी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की...

Amitabh Bachchan : कुछ ऐसी होती थी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की होली पार्टी 

Amitabh Bachchan : रंगों का त्योहार होली में बस दो दिन बाकी है। होली के त्योहार हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता था। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक इस दिन रंगों में रंगे नजर आते हैं। स्वादिष्ठ पकवान इस त्योहार की खासियत को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी होली का त्योहार बहुत ज्यादा पसंद है। या यूं कहा जाये होली उनका फेवरेट फेस्टिवल है। अमिताभ बच्चन के घर होली के मौके पर स्पेशल पार्टी होती है।

एक लंबे वक्त से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर होली के मौके पर पार्टी होती है। हालांकि दो सालों से कोरोना की वजह से ये जश्न थोड़ा फीका पड़ गया है। लेकिन आज भी बिग बी के घर की होली पार्टी का किस्सा सुनने को मिलता है। जाने-माने हिंदी सिनेमा के अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने बिग बी के घर की होली पार्टी का किस्सा सबके सामने शेयर किया था।

उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब मैं अपने दोस्त मुकेश तिवारी के साथ अमित जी की होली पार्टी का मेहमान बना तो अमित जी और अभिषेक गेट पर सब का स्वागत कर रहे थे। उनकी होली पार्टी की एक खासियत थी कि वह अपने मेहमानों का स्वागत एक कलर के टब में डुबोकर किया करते थे। पूरा बच्चन परिवार होली के मौके पर भांग के नशे में चूर रहता था।

वहीं राज कपूर के घर में भी होली के दिन महफिल सजती थी आर के स्टूडियो में और शायद ही कोई ऐसा होता होगा जो इस होली पार्टी में ना पहुंचता हो और एक बार जो इस होली पार्टी में जा घुसा वो फिर रंग बिरंगा हुए बगैर निकल नहीं सकता है। कपूर परिवार के साथ साथ पूरा बॉलीवुड इस होली पार्टी का हिस्सा बनता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular