Friday, March 29, 2024
HomeMusicमौनी रॉय बनी अकबर की जोधा, गाने ने रिलीज होते ही मचाया...

मौनी रॉय बनी अकबर की जोधा, गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

टेलीविजन इंडस्ट्री की नागीन कहलाने वाली मौनी रॉय टेलीविजन की दुनिया से लेकर बड़े पर्दें तक अपनी अदायकी से धूम मचा चुकी हैं। हाल ही में उनका म्यूजिक एलबम जोधा रिलीज हुआ है।

टेलीविजन इंडस्ट्री की नागीन कहलाने वाली मौनी रॉय टेलीविजन की दुनिया से लेकर बड़े पर्दें तक अपनी अदायकी से धूम मचा चुकी हैं। हाल ही में उनका म्यूजिक एलबम जोधा रिलीज हुआ है।

इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। पहली बार अली गोनी और मौनी रॉय की जोड़ी साथ में देखने को मिली है। गाने में अली और मौनी जोधा- अकबर के किरदार में नजर आ रहे हैं और अपनी प्रेम कहानी को बयां करते दिख रहे हैं।

म्यूजिक वीडियो में मौनी रॉय लाल लहंगे के साथ हैवी गहना पहन इतनी खूबसूरत नजर आ रही हैं कि फैंस का नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। वहीं, अली गोनी भी अकबर के अवतार में खूब जंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular