Mahashivratri 2022 : आज पूरा देश महाशिवरात्री के पावन मौके पर भोले शंकर की भक्ति में लीन है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो चुका है। इस खास मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसस ने फैंस को बधाई संदेश दिये हैं। इनमें कंगना रनौत, हेमा मालिनी, रुबीना दिलैक समेत कई एक्ट्रेसस शामिल हैं।
हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भगवान शिव की तस्वीर शेयर कर लिखा, आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, ये वार्षिक उत्सव भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने वाले सभी भक्तों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जिनमें से कुछ निर्जल उपवास भी करते हैं। जोकि अगले दिन केवल शुभ समय पर तोड़ा जाता है।
Wish all of you a blessed Maha Shivratri🙏
This annual festival is celebrated with great fervour by all the devout seeking blessings of Lord Shiva, some of whom even observe a total ‘nirjal’ fast which is broken only the next day at an auspicious hour🙏 pic.twitter.com/sy9m84F8ib— Hema Malini (@dreamgirlhema) March 1, 2022
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ईशा फाउंडेशन की तस्वीर शेयर कर अपने चाहने वालों को महाशिव रात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर लिखा, शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
मौनी रॉय ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो भगवान शिव की आराधना करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक श्लोक भी लिखा है। करपूर गौरम करूणावतारम
संसार सारम भुजगेन्द्र हारम | सदा वसंतम हृदयारविंदे भवम भवानी सहितं नमामि || आप सभी को महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएँ।
View this post on Instagram
रुबीना दिलैक ने भी अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महाशिव रात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में शिव स्त्रोम् के श्लोक सुनाई दे रहे हैं। फैंस को महाशिव रात्रि की शुभकामनाएं देते हुए रूबीना ने लिखा हर हर महादेव।
View this post on Instagram