Thursday, April 18, 2024
HomeMoviesPathaan : शाहरुख खान की पठान (Pathaan) का टीजर हुआ रिलीज 

Pathaan : शाहरुख खान की पठान (Pathaan) का टीजर हुआ रिलीज 

Pathaan : एक लंबे वक्त से फैंस शाहरुख खान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं आयी है। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का आज टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीजिंग डेट भी अनाउंस कर दी हई है। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

फिल्म के टीजर में जान अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आ रहे हैं, जो शाहरुख खान के बारें में बताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं टीजर के अंत में शाहरुख खान की एंट्री दिखाई गई है। फैंस किंग खान की एक झलक पाकर खुशी से झूम उठे हैं। ट्व‍िटर पर शाहरुख खान, किंग खान और पठान ट्रेन्ड कर रहे हैं। लोग जोर शोर से शाहरुख के कमबैक का वेलकम कर रहे हैं।

एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने भी फैंस की तरह ही शाहरुख खान के पोस्ट पर लिखा- ‘किंग की वापसी!!!’ एक फैन ने लिखा, मैं रो रहा हूं, तुम रो रहे हो सभी रो रहे हैं, हमारा राजा वापस आ गया।’ एक ने लिखा- ‘क्या ये सच है, मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं।’ एक ने लिखा,  ‘राजा वापस आ गया है।’ किसी ने लिखा, क्या ये सच है, मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular