Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaआम्रपाली दुबे को खूब सता रहीं पुरानी यादें, निरहुआ के साथ शेयर...

आम्रपाली दुबे को खूब सता रहीं पुरानी यादें, निरहुआ के साथ शेयर किया वीडियो, फैंस को पसंद आ रहा रोमांटिक अंदाज

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर अपने हुस्न और अपनी अदाओं से तहलका मचाती हैं। सोशल मीडिया पर आम्रपाली खूब जलवे बिखेरती हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ने अब तक भोजपुरी की कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर अपने हुस्न और अपनी अदाओं से तहलका मचाती हैं। सोशल मीडिया पर आम्रपाली खूब जलवे बिखेरती हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ने अब तक भोजपुरी की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। दर्शकों को उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ सबसे ज्यादा पसंद आती है।

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए अलग अलग अंदाज में रूबरू होती रहती है। भोजपुरिया दर्शकों को आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री बहुत पसंद आती है इसलिए इनके साथ में किए गाने और फिल्में हमेशा सुपरहिट होते हैं। हाल ही में दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उस दौरान भी सोशल मीडिया पर अक्सर साथ मं फोटो और वीडियो शेयर करते थे और एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते दिख जाते थे।


दोनों कई हिट फिल्में दे चुके हैं। इसी में से एक थी फिल्म ‘दुल्हन हिंदुस्तानी’, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें निरहुआ, आम्रपाली के साथ एक्ट्रेस मधु शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। ये तीकड़ी साथ में डांस करते दिख रही है। वीडियो को शेयर करते हुए खुद आम्रपाली ने बताया कि फिल्म के सेट की ये एक खूबसूरत यादें है। फैंस को दोनों का वीडियो काफी पसंद आ रहा है और आम्रपाली का ये वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

आम्रपाली दुबे ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो निरहुआ के साथ आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने ‘पूछो जरा पूछो’ पर परफॉर्म कर रहे थे। इस वीडियो को आम्रपाली और निरहुआ के चाहने वाले बहुत पसंद कर रहे थे। वीडियो पर समर सिंह, सामंथा स्टीफेन ने भी कमेंट किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular