Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodआशा भोसले : आशा भोसले (Asha Bhosle) ने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)...

आशा भोसले : आशा भोसले (Asha Bhosle) ने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को याद करते हुए शेयर की ये बचपन की तस्वीर 

आशा भोसले : सुरों की मल्लिका, देश की कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का बीते कल निधन हो गया। उनके चाहने वालों को ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है, कि अब लता दीदी उनके बीच में नहीं है। हर किसी ने लता दीदी के निधन पर अपने दिल की बात शब्दों में बयां की। वहीं उनकी छोटी बहन और जानी-मानी गायिका (Asha Bhosle) ने लता दीदी को याद करते हुए एक खास तस्वीर शेयर की है।

आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनसीन तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों बहने ही बहुत छोटी हैं। बचपन की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आशा भोसले और लता मंगेशकर दोनों कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। दोनों ही बहुत मासूम और प्यारी लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आशा भोसले ने कैप्शन में लिखा, बचपन के दिन भी क्या दिन थे। दीदी और मैं।  इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई है।

View this post on Instagram

A post shared by Asha Bhosle (@asha.bhosle)

इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं और लता दीदी को याद कर अपनी आंखे नम कर रहे हैं। वहीं आशा भोसले को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत से रहने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हम सब आपके साथ हैं मैम। लता जी हम सब के दिलों में हैं और हमेशा रहेंगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- यादें…यही तो हैं, जो बस साथ रह जाती है अति सुंदर।

लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों बहने होने के साथ-साथ बहुत अच्छी दोस्त भी थीं। दोनों के बीच बहुत प्यार था। कई गानों में लता दीदी और आशा ताई दोनों ने अपनी आवाज दी थी। आशा ताई के करियर को सफल बनाने में उनकी बड़ी बहन लता दीदी का बहुत योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular