Tuesday, April 15, 2025
HomeMoviesRRR : आरआरआर (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का...

RRR : आरआरआर (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का बिजेनस किया

RRR : राजामौली (RajaMouli) द्वारा निर्देशित सुपरस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR) की धूम बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है। चारों ओर इसी फिल्म के चर्चे छाए हुए हैं। बिग बजट की फिल्म आरआरआर (RRR) ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

RRR : राजामौली (RajaMouli) द्वारा निर्देशित सुपरस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR) की धूम बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है। चारों ओर इसी फिल्म के चर्चे छाए हुए हैं। बिग बजट की फिल्म आरआरआर (RRR) ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। बाहुबली के बाद राजामौली (RajaMouli) की ये फिल्म आरआरआर (RRR) ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई दर्ज कर रही है। हर दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है।

फिल्म ने पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय मंच पर 240 करोड़ (RRR world wide box office collection) की कमाई की, जबकि अकेले भारत में इसने कुल 20.07 करोड़ (RRR India box office collection ) की कमाई की। दूसरे दिन शनिवार की बात करें तो,  विश्वस्तर पर आरआरआर ने कुल 340 करोड़ (RRR world wide box office collection) का बिजनेस किया, और भारत में फिल्म ने 23.75 करोड़ (RRR India box office collection) का बिजनेस किया।

तीसरे दिन भी इन नंबर्स में तेजी से इजाफा हुआ और आंकड़ा पहुंच गया 74.50 करोड़ (RRR world wide box office collection) के पार। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी फिल्म 500 करोड़ा का आंकड़ा पार कर गई है। चौथे और पांचवे दिन भी ये संख्या तेजी से बढ़ती नजर आई। आरआरआर के चौथे दिन का कलेक्शन 17 करोड़ (RRR box office collection) करोड़ रहा और पांचवे दिन फिल्म ने 15.02 करोड़ (RRR box office collection) से ऊपर का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म ने 100 करोड़ा का आंकड़ा पार कर दिया है और कुल कमाई 107.59 करोड़ की रही। फिल्म ने अब तक 600 करोड़  रुपये का बिजनेस कर लिया है। ये 700 करोड़ के आकंडे की ओर बढ़ती जा रही है।

फिल्म का कलेक्शन ग्राफ जिस तरह से लगातार बढ़ता ही जा रहा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि राजामौली की ये फिल्म इतिहास रचने वाली है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular