Akshara Singh : भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्सप्रेशन क्वीन के नाम से मशहूर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जहां एक ओर बेहतरीन अदाकारा हैं। वहीं दूसरी ओर उतनी ही सुरीली गायिका भी हैं। आए दिन उनके कोई ना कोई भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते हैं। इस बार भी अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है ‘सइंया के बुलेट’ (Saiya Ke Bullet)।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने इस नए गाने से धमाल मचा दिया है। गाने में उन्होंने जहां अपनी आवाज दी है वहीं दूसरी ओर वो इसमें एक्टिंग करती हुई भी नजर आ रही हैं। अक्षरा अपनी अदाओं से फैंस को मदहोश करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उनके ऑपोजिट भोजपुरी और हिंदी अभिनेता करण खन्ना नजर आ रहे हैं।
गाने में अक्षरा सिंह और करण खन्ना (Karan Khanna) की केमेस्ट्री देखने लायक है। गाने में अक्षरा अपने पार्टनर के लुक्स और पर्सनालिटी की तारीफ करती नजर आ रही हैं, जो काफी दबंग और जानदार है। गाने को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।