Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodसुभाष घई : जब  सुभाष घई (subhash ghai) के इशारों पर नाचता...

सुभाष घई : जब  सुभाष घई (subhash ghai) के इशारों पर नाचता था पूरा बॉलीवुड 

सुभाष घई : आज हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देंशक सुभाष धई (subhash ghai) अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुभाष घई ने अपने सिने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। उनकी फिल्मों में काम करने के लिये बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस सपने देखते थे। राज कपूर के बाद उन्हें हिंदी सिनेमा का दूसरा शोमैन कहा जाता था।

सुभाष घई : बॉलीवुड इंडस्ट्री को दिये कई सुपरस्टार्स

सुभाष घई की फिल्मों की वजह से ही शुत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), अनिल कपूर (Anil Kapoor), ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai) और संजय दत्त ( Sanjay Dutt) ने इंडस्ट्री में आप नाम कमाया। सुभाष घई जितने सफल डॉयरेक्टर रहे उतने ही मशहूर भी रहें। सुभाष घई से जुड़े कई किस्से काफी सुर्खियों में रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Subhash Ghai (@subhashghai1)

माधुरी दीक्षित से करवाया था नो प्रेग्नेंसी कॉन्ट्रैक्ट

फिल्म खलनायक के दौरान सुभाष घई ने माधुरी दीक्षित से नो प्रेग्नेंसी कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया था। माधुरी दीक्षित की जब शादी भी नहीं हुई थी तभी सुभाष घई ने उनसे कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर साइन करवा लिया था। उस दौर में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर के चर्चें काफी मशहूर थे। ऐसे में सुभाष को डर था कि दोनों कहीं शादी ना कर लें। इसलिये सुभाष ने पहले ही माधुरी दीक्षित से साइन करवा लिया था।

सलमान खान ने सुभाष को मार दिया था थप्पड़

साल 2002 में एक अखबार को दिये गये इंटरव्यू में सलमान खान ने खुद खुलासा किया था कि उन्होंने एक बार सुभाष घई को  थप्पड़ मार दिया था। सलमान ने बताया था कि सुभाष घई ने उनके और ऐश्वर्या राय को लेकर एक पार्टी में कुछ कहा था, जिससे सलमान खान भड़क गए थे और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इसके  बाद नशे में सुभाष घई ने उन्हें चप्पल फेंक कर मारने की कोशिश की थी और प्लेट तक तोड़ डाला था। बाद में सलमान ने सुभाष घई के घर जाकर उनसे माफी मांगी थीं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular