Saturday, April 20, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी का रोमांटिक गाना 'दरदिया दिहला ये राजा जी' ने मचाया...

भोजपुरी का रोमांटिक गाना ‘दरदिया दिहला ये राजा जी’ ने मचाया तहलका

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार सिंगर अंकुश राजा का इंडस्ट्री में अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। अंकुश राजा का रोमांटिक गाना ‘दरदिया दिहला ये राजा जी’ को भोजपुरी रील्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे बीते दिन यानी की 23 जुलाई को जारी किया गया है। बता दें कि इस गाने को भले ही यूट्यूब पर ‘दरदिया दिहला ये राजा जी’ के नाम से रिलीज किया गया है, लेकिन इसके सही बोल ‘लइका के कवन जरुरत रहे’ है। उनका कोई भी गाना आता है तो वो छा जाता है। उनके फैंस उनके गानों को खूब प्यार देते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

यही वजह है कि उनका कोई सॉन्ग रिलीज होता है तो वायरल हो जाता है। अब अंकुश का नया रोमांटिक गाना ‘दरदिया दिहला ये राजा जी’ गर्दा मचा रहा है। इसके वीडियो में अंकुश अपनी को-एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। ‘दरदिया दिहला ये राजा जी’ के नाम से रिलीज किए गए इस गाने को महज एक दिन में 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सिंगर के फैंस उनके गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

बहरहाल, अगर अंकुश के हाल फिलहाल के गाने की बात की जाए तो अभी दो दिन पहले ही उनका शिल्पी राज के साथ नया गाना ‘सेनुर पर डाका डाले’ रिलीज किया गया था। इसमें अंकुश प्रियंका रेवड़ी के साथ जोड़ी जमाते हुए नजर आए थे। गाने में साली, जीजा पर डोरे डालते हुए दिखाई दी थी। जीजा और साली के इस वीडियो को फैंस से भरपूर प्यार मिला था। इस सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।

लइका के कवन जरुरत रहे’ को पिछले महीने 23 जून को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। तब से अब तक इस वीडियो को 5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अगर वीडियो की बात की जाए तो इसमें अंकुश राजा को-एक्ट्रेस पल्लवी गिरी के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने में रोमांस का जबरदस्त तड़का डाला गया है। गाने को अंकुश राजा ने ही गाया है और इसके लिरिक्स बोस रामपुरी के हैं। वहीं, आर्या शर्मा ने इसका म्यूजिक डायरेक्ट किया है। इसके साथ ही कोरियोग्राफर रितिका आरा हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular