Thursday, March 28, 2024
HomeBollywood सलमान खान : लूलिया वंतूर के सामने सलमान खान ( salman khan)...

 सलमान खान : लूलिया वंतूर के सामने सलमान खान ( salman khan) ने प्रज्ञा के साथ किया रोमांटिक डांस 

 सलमान खान : हाल ही में बिग बॉस 15 के स्पेशल एपिसोड में कई मेहमान शामिल हुए। मीका सिंह और सलमान खान ने जबरदस्त भांगड़ा किया। वहीं शो में  सलमान खान ( salman khan)  की रुमर्ड गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने भी शिरकत की।

 

सलमान खान ने प्रज्ञा जायसवाल के साथ किया रोमांटिक डांस

शो में लूलिया वंतूर ने अपनी खूबसूरत आवाज से जलवा बिखेर दिया। वहीं सलमान खान ने प्रज्ञा जायसवाल के साथ जबरदस्त डांस किया। शो में आपने देखा होगा कि सलमान, लूलिया को चिढ़ाते हुए कहते हैं कि आपने तो गुरु की लाइन ही खा ली क्योंकि गाने का नाम है मैं चला और आपने गाया मैं चली। इसके बाद लूलिया उनसे कहती हैं कि गुरु ने खुद ही गाने में गाया कि मैं चला तो वह चले गए हैं।

 

सलमान ने गुरु रंधावा से की वीडियो कॉल में बात

सलमान खान ने गुरु रंधावा से वीडियो कॉल के जरिये बात की। सलमान गुरु रंधावा से कहते हैं कि  ये आपका गाना मैं चली गा रही हैं और कह रही हैं कि गुरु ने अपने गाने के लिरिक्स मैं चला को सीरियसली ले लिया और वह सच में चले गये।

 

इसके बाद लूलिया, सलमान को प्रज्ञा के साथ डांस करने को बोलती हैं और दोनों रोमांटिक डांस करते हैं और लूलिया उन्हें देखती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

हाल ही में रिलीज हुआ गुरु रंधावा और लूलिया वंतूर का गाना

बीते दो दिन पहले ही गुरु रंधावा और लूलिया वंतूर की आवाज में मैं चला गाना रिलीज हुआ। ये गाना सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल के ऊपर फिल्माया गया है। गाने को यूट्यूब पर काफी अच्छा रिस्प़ॉन्स मिल रहा है। गाने में जहां सलमान खान का सिख लुक देखने को मिल रहा है।

वही प्रज्ञा जायसवाल का लुक दंबंग फिल्म की सोनाक्षी सिन्हा से मिलता-जुलता लग रहा है। दोनों की जोड़ी साथ में बहुत कमाल की लग रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular