Monday, March 17, 2025
HomeBollywood रणवीर सिंह : पत्नी दीपिका पादुकोण को सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ किस...

 रणवीर सिंह : पत्नी दीपिका पादुकोण को सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ किस करता देख रणवीर सिंह का रहा ऐसा Reaction 

रणवीर सिंह : हाल ही में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म गहराईयां का टीजर रिलीज हुआ है। जब से टीजर रिलीज हुआ है, तभी से दीपिका पादुकोण सुर्खियों में छाईं हुई हैं। इसका कारण है  कोस्टार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनका किसिंग और इंटीमेंट सीन। दीपिका ने बोल्ड सीन देकर मानो तबाही मचा दी है। अब दीपिका पादुकोण के पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने टीजर पर ऐसा रियेक्शन दिया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि रणवीर को जलन हो रही है।

रणवीर सिंह ने कही अपने दिल की बात

रणवीर सिंह ने फिल्म गहराईयां से दीपिका की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, मूडी, सेक्सी और इंटेंस! एक डॉमेस्टिक नॉयर? मुझे साइन अप करें! इसमें सभी मेरे पसंदीदा है, सकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्दांत चतुर्वेदी, नसीर साहब और मेरी बेबी गर्ल जो फैजिलियन बक्स की तरह लग रही है।  इसके साथ ही उन्होंने तीन फायर इमोजी शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर द्वारा शेयर किये गये फायर इमोजी को देखकर लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या आप जल रहे हैं।

दीपिका पादुकोण की बोल्डनेस और किसिंग ने लूटा दर्शकों का दिल

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण कितने बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनके खूब किसिंग और इंटीमेंट सीन हैं। 2 मिनट और 16 सेकेंड का फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में दीपिका और सिद्धांत के बीच केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में कई किसिंग और इंटीमेट सीन्स की झलक दिखाई गई हैं। फिल्म से दर्शकों को ज्यादा उम्मीद है।

11 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

जौस्का फिल्म्स के सहयोग से वायकॉम18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 11 फरवरी, 2022 को होने वाला है। भारत के साथ-साथ दूसरे देश के लोग भी अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को देख सकते हैं।

फिल्म की कहानी एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड है

इस फिल्म की कहानी एक्सट्रा मैरिल अफेयर पर आधारित है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच एक्सट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular