Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodDeepika Ranveer: रणवीर की इस अदा पर फिदा हुई दीपिका पादुकोण

Deepika Ranveer: रणवीर की इस अदा पर फिदा हुई दीपिका पादुकोण

Deepika Ranveer: बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी टाउन के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस दोनों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्यूट और प्यारे लगते हैं। बीते दिनों दीपिका और रणवीर के बीच अनबन की खबरों ने फैंस को परेशान करके रख दिया था। अब दोनों ने अपने रोमांटिक अंदाज से फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट ला दी है।

इंडस्ट्री के सबसे लविंग कपल्स में से एक इस जोड़ी ने बीते दिन एक बार फिर पूरी दुनिया को अपने प्यार का सबूत दिया है।  हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक स्टोर लॉन्च के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह के द्वारा उनकी तस्वीर पर किस करने पर प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की है। रणवीर सिंह एक मशहूर ब्रॉन्ड के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे जहां स्टोर पर दीपिका पादुकोण की तस्वीर लगी हुई थी। दीपिका की तस्वीर देख रणवीर खुद को रोक नहीं पाए और उनकी तस्वीर पर फ्लाइंग किस देने लगे।

रणवीर की इस हरकत पर दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर रिएक्ट किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘कोई ऐसा ढूंढो जो तुम्हें ऐसे देखे जैसे कि तुम उसकी पूरी दुनिया हो।’ दीपिका और रणवीर का ऐसा प्यार देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं और दोनों को साथ देख प्यार भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

दोनों ने एक बार फिर से एक दूसरे के लिए अपना प्यार जता कर उन लोगों की बोलती बंद कर दी जो ये अफवाहें उड़ा रहे थे कि रणवीर और दीपिका के बीच अनबन चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular