Saturday, April 20, 2024
HomeBollywoodधनुष : धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबर को उनके...

धनुष : धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबर को उनके पिता ने बताया पारिवारिक लड़ाई, नहीं हुआ तलाक

धनुष : हाल ही में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने की खबर सामने आयी थी। धनुष और ऐश्वर्या ने खुद सोशल मीडिया के जरिये अलग होने की खबर साझा की थी। लेकिन अब धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने कपल की इस बात को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि ये पारिवार की लड़ाई है।

 पिता कस्तूरी राजा ने कहा

धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने एक न्यूजपेपर से हुई बातचीत में बताया कि धनुष और ऐश्वर्या का तलाक नहीं हुआ है. यह बस एक लड़ाई है जो दोनों के विचार अलग होने की वजह से हुई है. हर लड़ाई आम तौर पर पति-पत्नी के बीच होने वाली आम लड़ाई है। इसका मतलब ये नहीं है कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों के विचार अलग होने की वजह से ये लड़ाई हुई है। अभी दोनों शहर से बाहर हैं और हैदराबाद में रह रहे हैं. मैंने फोन पर दोनों से बात की है और उन्हें सलाह भी दी है।

धनुष ने सोशल मीडिया पर किया था ऐलान

धनुष ने अपने ट्वीट के जरिये पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने की बात कही थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 18 साल का साथ रहा जिसमें हम दोस्त, कपल और पैरेंट्स बनकर साथ रहे।  इस जर्नी में हमने काफी कुछ देखा। आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैं एक कपल के तौर पर अब अलग हो रहे हैं। प्लीज हमारे डिसिजन की रिस्पेक्ट करें और हमें प्राइवेसी दें।

ऐश्वर्या ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर किया था।

साल 2004 में हुई थी शादी

धनुष और ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर साल 2004 में हुई थी। उस वक्त धनुष मात्र 21 साल के थे और ऐश्वर्या रजनीकांत 23 साल की थीं। रजनीकांत ने बड़ी धूमधाम के साथ ऐश्वर्या और धनुष की शादी करवाई थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular