लोहड़ी : लोहड़ी से साल के पहले त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। आज देश भर में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को धूमधाम के मनाते हैं। इस खास मौके पर तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को बधाई दी है।
अमिताभ बच्चन ने दी लोहड़ी की बधाई
अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को लोहड़ी की बधाई देते हुए लिखा, हैप्पी लोहड़ी, सुख, शांति और सुरक्षा बनी रहे।
View this post on Instagram
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- लोहड़ी की आग आपकी जिंदगी में फैली उदासी को जला दे और आपकी लाइफ खुशियों से भर दे। आप सबको लोहड़ी की शुभकामनाएं।
Happy Lohri 🙏🏼 #HappyLohri @zarjewels pic.twitter.com/oIVhIOl5lU
— Esha Deol (@Esha_Deol) January 13, 2022
ईशा देओल ने भी ट्वीट कर सभी को लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने तिल के चिक्की और ढोल की फोटो शेयर कर लिखा- सभी को लोहड़ी की ढेर सारी शुभकामनाएं।
अक्षय कुमार को याद आई गुड़ की मिठास
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- मूंगफली की खूशबू आते ही गुड़ की मिठास, मकके की रोटी और सरसो का साग, दिल से सभी को लोहड़ी की बधाई। इसी तरह अन्य सेलेब्स ने भी लोहड़ी की बधाई दी।
Moongphali dee khusboo atte gur di mithas,makki dee roti ਤੇ sarson da saag,dil dee khushi atte apnea da pyar Mubarak hove sarian nu lohri da tyohar. #HappyLohri 🔥
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 13, 2022
शिल्पा शेट्टी ने किया भांगडा
इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने भांगड़ा स्टाइल में अपना वर्क आउट किया। न्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भांगड़ा वर्कआउट ता सजदा। जब आप अपना फेवरेट बॉलीवुड गाना या पंजाबी म्यूजिक पर डांस करते हो। लोहड़ी दी लख लख वधाइयां। हुन थोड़ा लक नू हिला दो।
View this post on Instagram
कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हैप्पी लोहड़ी। डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने बधाई देते हुए लिखा- लोहड़ी की आग में दहन हो सारे गम खुशियां आएँ आपके जीवन में हर दम #HappyLohri. विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा- हैप्पी लोहड़ी।
सोनल चौहान ने सभी को बधाई देते हुए लिखा- तेरी किस्मत दा लिखा तेरे तो कोई खो नई सकड़ा। जे उस दी मेहर होवे ते तेनु ओ वी मिल जाए जो तेरा नई सकदा। लोहड़ी मुबारक।