Tuesday, March 25, 2025
HomeBollywoodमौनी रॉय :  इस दिन दुल्हन बनेगीं मौनी रॉय, गोवा में रचायेगीं...

मौनी रॉय :  इस दिन दुल्हन बनेगीं मौनी रॉय, गोवा में रचायेगीं ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी

मौनी रॉय :  टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक का हिट सफर तय करने वाली ब्यूटीफूल एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही दुल्हनियां बनने वाली हैं। यूं तो आपने टीवी पर्दें से लेकर फिल्मों में मौनी रॉय को कई बार दुल्हन बनते हुए देखा होगा लेकिन अब असल जिदंगी में वो शादी रचाने वाली हैं।

मौनी रॉय की इसी महीने होगी शादी

मौनी रॉय इसी महीने अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ शादी करने वाली हैं। शादी के लिये गोवा में एक होटल बुक किया गया है। बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को अपने ब्वॉयफ्रैंड सूरज नांबियर के साथ शादी करने वाली हैं। गोवा के फाइव स्टार होटल में शादी होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं

मौनी रॉय और सूरज नांबियर की वेडिंग के इंविटेशन कार्ड बांटे जा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने शादी में शामिल होने वाले गेस्ट को हिदायत दी है कि मीडिया को ये खबर ना दी जायें शादी होने तक चुप रहें।

पेशे से बिजनेसमैन हैं सूरज नांबियर

मौनी रॉय के होने वाले पति सूरज नांबियर पेशे से बिजनेसमैन हैं। वो एक एन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। सूरज दुबई में रहते हैं लेकिन वो मूल रुप से भारत के ही रहन वाले हैं। कुछ वक्त पहले ही मौनी और सूरज की मुलाकात हुई थी फिर ये मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई और अब दोनों शादी रचाने जा रहे हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular