Friday, October 18, 2024
HomeBollywoodलता मंगेशकर : किशोर कुमार की इस आदत से परेशान थीं लता...

लता मंगेशकर : किशोर कुमार की इस आदत से परेशान थीं लता दीदी

लता मंगेशकर :  सुरों की कोकिला पूरे देश को जिन पर नाज हैं वो हैं लता मंगेशकर जिन्हें पूरा देश लता दीदी कहता है। 92 वर्षीय लता दीदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज जारी है। पूरा देश लता दीदी के स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। चलिये आज हम आपको बताने जा रहे हैं लता दीदी और किशोर कुमार से जुड़ा एक किस्सा जिसका खुलासा संगीतकार समीर ने द कपिल शर्मा शो में किया था।

लता मंगेशकर परेशान थीं किशोर दा की आदत से

लता मंगेशकर ने अपने दौर के हर जाने-माने गायकों के साथ गाना गाया। हर गायक मोहम्मद रफी से लेकर, महेंद्र कपूर और किशोर कुमार तक सभी गायकों के साथ लता दीदी की आवाज जम जाती थी। किशोर दा और लता दीदी की जोड़ी ने मिलकर कई सुपरहिट गाने गाये। लेकिन एक वक्त ऐसा हुआ जब ये सुपरहिट जोड़ी टूट गई थी। लता दीदी और किशोर दा में दरार पड़ गई थी।

लता दीदी ने किशोर दा के साथ गाना गाने से कर दिया था इंकार

किशोर कुमार की मजाकिया अंदाज से लता मंगेशकर परेशान हो चुकीं थीं। द कपिल शर्मा शो में समीर ने बताया था कि  लता जी और आशा जी ने किशोर कुमार के साथ गाना उनकी मजाक की वजह से बंद कर दिया था। लता जी ने कहा था कि किशोर क्या करता है, आता है और हम दोनों से बातें करते-करते जोक या चुटकुले सुनाते-सुनाते हम दोनों को खूब हंसा देता है। इससे हमारी आवाज थक जाती है और खुद गाकर गायब हो जाता था। हमने कहा कि इसके गा लेने दो मैं इनके साथ नहीं गाउंगी।

बहुत वक्त के बाद एक मौका ऐसा आया कि दोनों को साथ गाना पड़ेगा नहीं तो काफी दिक्कत हो जायेगी। जैसे ही लता दीदी आईं किशोर दा ने उन्हें पकड़ लिया और किस्सा सुनाने लगे उन्होंने कहा कि मैं किस्सा बाद में सुनूंगी पहले मुझे गाना गाने दो। किशोर दा ने किस्सा सुनाया वो गाना था सुनो कहो, हुआ क्या

RELATED ARTICLES

Most Popular