Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodइन बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स के मेकओवर ने उड़ा दिए थे फैंस...

इन बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स के मेकओवर ने उड़ा दिए थे फैंस के होश, आप भी नहीं पहचान पाओगे

अक्षय कुमार और लारा दत्ता स्टारर अपकमिंग मूवी बेल बॉटम का ट्रेलर आउट होते ही फैंस के दिलों पर छा गया है। फैंस इस फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा इस फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता के मेकओवर को लेकर हो रहा है। लारा दत्ता ने इस फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाती नजर आ रही है। ट्रेलर में लारा को इंदिरा गांधी के रूप में पहचान पाना काफी मुश्किल था। लारा इंदिरा गांधी के अवतार में एक फिट दिख रहीं है। लारा का मेकओवर देख फैंस के ही होश उड़ गए। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी स्टार का मेकओवर फैंस का होश उड़ा दिया हो। लारा से पहले भी कई स्टार का मेकओवर फैंस को हैरान करने वाला था।

इन 5 स्टार्स के मेकओवर ने फैंस के होश उड़ा दिए थे

अक्षय कुमार “रोबोट 2.0″

अक्षय कुमार का यह अंदाज देख कर फैंस भी हैरत में पड़ गए थे। इस लुक में अक्षय को पहचान पाना मुश्किल था। अक्षय इस फिल्म में क्रो मैन लुक में नजर आए।अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस खतरनाक लुक को देने में मेकअप आर्टिस्ट को 3 घंटे का समय लगता था। तब तक उन्हें घंटों कुर्सी पर बैठना पड़ता था।

अमिताभ बच्चन फिल्म “पा”

फिल्म पा में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का लुक तो सबको हैरान कर देने वाला था। फिल्म में बिग बी ने 12 साल के प्रोजेरिया के मरीज की भूमिका निभाई थी। उनके इस लुक को निखारने के लिए मेकर्स ने मेकअप आर्टिस्ट स्टीफन डुपुइस जो इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट है,उन्हें चुना गया था। बिग बी ने बताया था कि फिल्म पा में मेरे चेहरे पर 8 लेयर चिपके होते है। फिल्म में 12 साल के बच्चे आरो का लुक पाने के लिए बिग बी को 5 घंटे बैठना पड़ता था।

रणबीर कपूर फिल्म “संजू”

बॉलीवुड स्टार संजय दत के जीवन पर बनी फिल्म संजू में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। संजय दत का लुक पाने के लिए रणबीर कपूर को 6 घंटे तक कुर्सी पर बैठना पड़ता था। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने लगी मेहनत की थी।

शाहरुख खान फिल्म “फैन

बॉलीवुड के किंग खान भी इस तरह के रोल करने में पीछे नहीं रहे। जहां उन्हें फिल्म के किरदार के लिए 6 घंटे कुर्सी पर मेकअप के लिए बैठना पड़ा। शाहरुख खान की फिल्म फैन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में शाहरुख एक क्रेजी फैन के रूप में नजर आए थे। जिसमें शाहरुख ने एक कम उम्रके लडके का किरदार निभाया था।

कमल हसन “चाची 420″

वर्स्टाइल एक्टर कमल हसन ने फिल्म चाची 420 में एक चाची के अवतार में फैंस के होश उड़ा दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक नैनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कमल हसन का मेकअप एक अमरीका कलाकार ने की थी। इस फिल्म में कमल हसन के लुक को देख कर उन्हें पहचान पाना मुश्किल था।

RELATED ARTICLES

Most Popular