Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaएक्ट्रेस मोनालिसा को पराये मर्द के साथ देख भड़के गए फैंस, लगा...

एक्ट्रेस मोनालिसा को पराये मर्द के साथ देख भड़के गए फैंस, लगा दी क्लास

मुंबई : भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर छोटे पर्दे पर राज करने वाली मोनालिसा सबकी पंसदीदा एक्ट्रेसस में से एक हैं। आये दिन मोनालिसा अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी को लोग काफी पंसद करते हैं। लेकिन हाल ही में मोनालिसा ने पराये मर्द के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस फोटो ने मोना और विक्रांत के रिश्ते पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

दरअसल, मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज की एक सीरीज शेयर की है। जिसमें वो एक दूसरे व्यक्ति के साथ क्लोज पोज देती नजर आई हैं। इन्हीं फोटोज और इसके कैप्शन को देख फैंस सवाल खड़ा करने लगे हैं। साथ ही कुछ लोग इसको देखकर विक्रांत और मोनालिसा के रिश्ते पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। मोनालिसा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, जब भी संभव हो ऐसे ही रहें… ये हमेशा संभव है।’ एक घंटे में इस पोस्ट को 31 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स इस फोटो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस ने मोनालिसा की इस फोटो पर हार्ट और फायर वाली इमोजी भेजी है तो किसी ने पूछा है कि क्या तलाक हो गया आपका।

जानकारी के लिये आपको बता दें कि मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत के बीच सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है। उन्होंने ये फोटो टीवी एक्टर दिशांक अरोड़ा के साथ शेयर की है। दोनों एक साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular