Wednesday, April 17, 2024
HomeBollywoodफिल्म के सेट पर इस हसीन अदाकारा ने संजीव कुमार को मारा...

फिल्म के सेट पर इस हसीन अदाकारा ने संजीव कुमार को मारा था थप्पड़, जानिए क्या थी वजह

नूतन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत, सदाबहार एक्ट्रेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। ब्लैक एंड व्हाइट के दौर में भी अपने अभिनय से पर्दे पर कलर भर देने वाली एक्ट्रेस नूतन ने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया। दरअसल अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से फैंस को दीवाना करने वालीं दिवगंत एक्ट्रेस नूतन का जन्म चार जून 1936 को हुआ था। हालांकि एक्ट्रेस ने सभी को 21 फरवरी 1991 को अलविदा कह दिया था।

नई दिल्ली। नूतन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत, सदाबहार एक्ट्रेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। ब्लैक एंड व्हाइट के दौर में भी अपने अभिनय से पर्दे पर कलर भर देने वाली एक्ट्रेस नूतन ने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया। दरअसल अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से फैंस को दीवाना करने वालीं दिवगंत एक्ट्रेस नूतन का जन्म चार जून 1936 को हुआ था। हालांकि एक्ट्रेस ने सभी को 21 फरवरी 1991 को अलविदा कह दिया था। नूतन हमेशा से ही अपनी सादगी और शांत व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। लेकिन आप शायद यह जानकार हैरान होंगे कि नूतन ने एक बार शूटिंग के दौरान एक्टर संजीव कुमार को थप्पड़ मार दिया था।

नूतन और एक्टर संजीव कुमार से जुड़े किस्से की बात करें तो 1969 में फिल्म देवी की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने एक्टर संजीव कुमार को थप्पड़ मारा था। शादीशुदा और एक बेटे की मां बन चुकीं नूतन को सेट पर पड़ी एक मैगजीन से अपने और संजीव कुमार के अफेयर की बात पता चली तो वो गुस्सा हुईं लेकिन जब उन्हें ये पता चला कि ये बात संजीव कुमार ने खुद फैलाई है तो नूतन ने भरे सेट में संजीव को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। एक्ट्रेस ने इस बात का जिक्र साल 1972 में एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में किया था।

नूतन ने कई फिल्मों में अपने हुनर से दर्शकों का दिल जीता था। नूतन ने देव आनंद, सुनील दत्त से लेकर राज कपूर तक के साथ काम किया था। उनकी हिट लिस्ट में अनारी, सुजाता, पेइंग गेस्ट, सीमा, बंदिनी, सरस्वती चंद्र, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन सहित कई अन्य फिल्में शामिल हैं। अपने शानदार करियर में उन्होंने कई सारी सफल फिल्मों में काम किया और काफी अवॉर्ड भी जीते। फिल्मों में आने से पहले नूतन ने अपनी आरंभिक पढ़ाई एस टी जॉसेफ स्कूल पंचागनी से की। जिसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए वि‍देश चली गईं।

नूतन ने 1950 की फिल्म हमारी बेटी से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का निर्माण उनकी मां ने ही किया था। आपको बता दें नूतन ने नेवी ऑफिसर रजनीश बहल से शादी की और शादी के बाद यह बताया कि वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी, लेकिन बेटे मोहनीश बहल के पैदा होने के बाद भी उन्हें एक से बढ़कर एक रोल मिलते रहे, जिसके चलते नूतन वापस फिल्में करने लगीं। नूतन कैंसर की शिकार हो गईं थी और मजह 54 साल की उम्र में 1991 में नूतन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular