Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodकरण मेहरा पर लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, इस एक्ट्रेस संग...

करण मेहरा पर लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, इस एक्ट्रेस संग वायरल हुई तस्वीरें

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर करण मेहरा इन दिनों पत्नी संग विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा के अलावा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया है। हालांकि करण ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। दरअसल जबसे निशा ने करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में होने की बात कही है। तभी से हिमांशी पाराशर की करण संग तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। दोनों का अफेयर होने की भी चर्चा हो रही है।

नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर करण मेहरा इन दिनों पत्नी संग विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा के अलावा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया है। हालांकि करण ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। दरअसल जबसे निशा ने करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में होने की बात कही है। तभी से हिमांशी पाराशर की करण संग तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। दोनों का अफेयर होने की भी चर्चा हो रही है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप के बीच करण मेहरा की उनकी को-स्टार हिमांशी पाराशर संग तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कई लोग हिमांशी और करण को लिंकअप कर रहे हैं। इन आरोपों के चलते हिमांशी को ट्रोल किया जा रहा है। उनपर यूजर्स अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। करण ने अपने इंस्टा पर हिमांशी संग कई तस्वीरें साझा कर रखी हैं। पहले जहां इन तस्वीरों पर फैंस प्यार लुटाते थे अब इन्हें लेकर दोनों एक्टर्स को ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि करण हिमांशी संग शूटिंग की तस्वीरें भी साझा करते हैं।

कुछ दिन पहले ही करण मेहरा ने सीरियल Maavan thandiyan chaavan का एक सीन पोस्ट कर लिखा था कि वे शूटिंग को मिस कर रहे हैं। वीडियो में वे हिमांशी संग नजर आ रहे थे। करण को कोरोना हुआ था इसलिए वे शो की शूटिंग नहीं कर पा रहे थे। करण मेहरा और हिमांशी एक पंजाबी टीवी सीरियल Maavan thandiyan chaavan में साथ काम करते हैं। वहां उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। फैंस उनकी जोड़ी को #KavNi कहते हैं। स्क्रीन पर करण और हिमांशी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। शो में करण मेहरा पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। दोनों कलाकारों की पंजाब में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर यूजर्स करण-हिमांशी की फोटोज पर निगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular