Friday, March 29, 2024
HomeMoviesअल्लू अर्जुन : महेश बाबू ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को...

अल्लू अर्जुन : महेश बाबू ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को बताया सुपरहिट

अल्लू अर्जुन : साउथ फिल्म सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज जब से रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ये फिल्म हर किसी को पसंद आ रही है। पुष्पा द राइज ने पूरे देश में धूम मचा दी है।

अल्लू अर्जुन की महेश बाबू ने की जमकर तारीफ

वहीं साउथ इंडस्ट्री के प्रिंस सुपरस्टार महेश बाबू ने भी अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पुष्पा में अल्लू अर्जुन स्टनिंग, सेंसेशनल और ऑरिजनल लगे। दिल चुरा लेने वाला अभिनय। निर्देशक सुकुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका सिनेमा रॉ, रस्टिक और ब्रूटली ईमानदार है। एक क्लासिक फिल्म।’ जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘देवी श्री प्रसाद क्या कहूं। आप एक रॉक स्टार हैं। मैत्री मूवी मेकर्स की पूरी टीम को बधाई। आप लोगों पर गर्व है।’

महेश बाबू की ओर से तारीफ सुनकर अल्लू अर्जुन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने उनके पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, आपका बहुत बहुत धन्यवाद @urstruly महेश गरु बहुत खुशी है कि आपको मेरे प्रदर्शन, सभी का काम और पुष्पा की पसंद आई। आपको दिल से विनम्र प्रणाम।

लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है फिल्म की कहानी

पुष्पा द राइज की कहानी लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन अल्लू ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है। पुष्पा में अर्जुन अल्लू के अपोजिट एक्ट्रेस रिश्मिका मंदाना हैं जिन्होंने श्रीवल्ली नाम की लड़की का किरदार निभाया है। अभी फिल्म का पहला भाग रिलीज किया गया है। फिल्म की सफलता को देखते हुए जल्द ही इसका दूसरा भाग भी बनाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular