Friday, March 29, 2024
HomeInterview‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’शो छोड़ने की खबरों पर 'बबीताजी' ने लगाया...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’शो छोड़ने की खबरों पर ‘बबीताजी’ ने लगाया ब्रेक, जानें क्या बोलीं मुनमुन दत्ता

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’शो सभी को पसंद है बड़े से लेकर बच्चे तक इस शो को देखते है। लेकिन इस शो में काम करने वाले कैरेक्टर हमेश से चर्चा में रहते है। अब इसी कड़ी में बबीता जी काफी सुर्ख़ियों में है। लोग अलग -अलग तरह के कयसा लगा रहे है। बता दें कि कुछ लोगों का कहना है कि बबीता जी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’शो का साथ छोड़ दिया है।

अब इन्हीं सवालों का जवाब खुद बबीताजी ने दिया है। शो के दर्शक पहले ही दयाबेन यानी दिशा वकानी के शो के जाने से दुखी हैं। फिर अंजली भाभी और हरजीत सिंह सोढ़ी ने भी शो को अलविदा कह दिया। अब हाल ही में खबरें आई थीं कि तारक मेहता…में बबीताजी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता भी शो को अलविदा कहने वाली हैं। यह खबर सुनते ही शो के दर्शक मायूस हो गए थे, लेकिन अब इन खबरों पर खुद मुनमुन दत्ता ने प्रतिक्रिया दी है।


बता दें, बीते कुछ एपिसोड्स से मुनमुन दत्ता नजर नहीं आईं तो कयास लगाए जाने लगे कि बबीता जी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया है। दरअसल, इसके पीछे एक वजह उनका विवादों में रहना भी माना जा रहा है। जाति विशेष पर टिप्पणी को लेकर मुनमुन दत्ता पिछले दिनों चर्चा में थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली, लेकिन शो से गायब रहीं।

पहले शो के मेकर्स ने मुनमुन दत्ता के शो को अलविदा कहने की खबरों को महज अफवाह बताया था और अब मुनमुन दत्ता ने खुद ही सामने आते ही इन खबरों को गलत बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये गलत रिपोर्टिंग उनकी जिंदगी पर गलत असर डाल रहा है। यानी शो के मेकर्स और खुद मुनमुन दत्ता ने साफ किया है कि एक्ट्रेस अभी भी शो का हिस्सा हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular