Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodआदित्य पंचोली : बालात्कार से लेकर कई अफेयर्स तक का आरोप झेल...

आदित्य पंचोली : बालात्कार से लेकर कई अफेयर्स तक का आरोप झेल चुके हैं आदित्य पंचोली, कंगना रनौत के साथ भी रह चुका है लवअफेयर

आदित्य पंचोली : आज बॉलीवुड एक्टर , निर्देंशक और निर्माता आदित्य पंचोली अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य ने 37 साल पहले ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आदित्य फिल्मों में हीरो से ज्यादा सपोर्टिंग हीरो की भूमिका में ज्यादा नजर आये। उन्होंने अधिकतरों फिल्मों में नेगेटिव रोल या फिर विलेन के किरदार निभाये, जिनकी बदौलत उन्हें खूब पॉप्युलैरिटी और अवॉर्ड तक मिले।

आदित्य पंचोली : आज बॉलीवुड एक्टर , निर्देंशक और निर्माता आदित्य पंचोली अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य ने 37 साल पहले ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आदित्य फिल्मों में हीरो से ज्यादा सपोर्टिंग हीरो की भूमिका में ज्यादा नजर आये। उन्होंने अधिकतरों फिल्मों में नेगेटिव रोल या फिर विलेन के किरदार निभाये, जिनकी बदौलत उन्हें खूब पॉप्युलैरिटी और अवॉर्ड तक मिले।

आदित्य पंचोली ने 6 साल बड़ी जरीना वहाब से की थी शादी

आदित्य पंचोली ने फिल्मों में आने से पहले ही उस जमाने की मशहूर अदाकारा जरीना वहाब से शादी कर ली थी। शादी के बाद जरीना वहाब ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और हाउसवाइफ बन गईं।

आदित्य का विवादों से रहा नाता

आदित्य पंचोली अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी रियल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहें। आदित्य का विवादों के साथ चोली दामन जैसा रिश्ता रहा। उनके ऊपर दो बार बालात्कार के आरोप लग चुके हैं।

20 साल छोटी कंगना के साथ रह चुके हैं रिलेशनशिप में

आदित्य पंचोली का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगान रनौत के साथ जुड़ चुका है। शुरुआती दिनों में कंगना आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। शादी-शुदा होने और बाल-बच्चों के होने के बावजूद आदित्य ने खुलेआम कंगना को डेट किया। 3 सालों तक दोनों रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जिसकी चर्चा चारों ओर हुई थी। कंगना ने आदित्य के खिलाफ कई आरोप लगाये थे। कंगना का कहना था कि आदित्य उनके साथ मारपीट करते थे।

पूजा बेदी की मेड के साथ लगा था बालात्कार का आरोप

कंगना रनौत के बाद आदित्य पंचोली का नाम एक्ट्रेस पूजा बेदी के साथ भी जुड़ा था। आदित्य पंचोली पर पूजा बेदी की मेड के साथ बालात्कार करने का आरोप लगा था। इसके बाद आदित्य पंचोली का फिल्मी करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया और साथ ही साथ पूजा बेदी के साथ भी ब्रेकअप हो गया था।

दूसरी बार भी लगा था बालात्कार का आरोप

इसके बाद साल 2006 में भी आदित्य पंचोली पर बालात्कार का आरोप लगा था। एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि आदित्य पंचोली ने नशे की हालत में उसके साथ रेप किया था और बाद में ब्लैकमेल किया।

बता दें कि आदित्य के बेटे सूरज पंचोली हैं जिन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular