Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodDia Mirza: दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने अपने बेटे का क्यूट वीडियो...

Dia Mirza: दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने अपने बेटे का क्यूट वीडियो किया शेयर 

Dia Mirza:बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने अपने बेटे अव्यान (Avyaan) का क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में उनका बेबी पेड़-पौधों से खेलने में काफी बिजी लग रहा है। वो पौधों के पत्तों को छू कर खूब हंस रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा है अव्यान (Avyaan) की प्यारी सी स्माइल पर अपना दिल हार बैठा है।

अव्यान (Avyaan)  ब्लू और व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उनका ये प्यारा सा वीडियो दिल को सुकुन दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने कैप्शन में लिखा, “माई सनशाइन”। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अव्यान (Avyaan) की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने वीडियो पर हार्ट इमोजी पोस्ट की है। अर्चना पानिया ने लिखा, ओएमजी दैट स्माईलष करिश्मा कपूर ने लिखा, खूबसूरत। नीलम कोठारी , हर्षदीप कौर , निमृत कौर और अमृता सुभाष ने भी वीडियो पर कॉमेंच किया है।

बीते साल 14 मई को दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने अव्यान (Avyaan) को जन्म दिया था। इन दिनों दिया अपना पूरा वक्त अव्यान (Avyaan) के साथ स्पेंड कर रही हैं। वो मदरहुड के हर एक पल को एंज्वॉय कर रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular