Monday, March 24, 2025
HomeTVरणवीर सिंह : गोविंदा को देख रणवीर सिंह की आंखों से बहने...

रणवीर सिंह : गोविंदा को देख रणवीर सिंह की आंखों से बहने लगे आंसू

रणवीर सिंह : नये साल के पहले दिन रणवीर सिंह का क्विज शो बिग पिक्चर के मंच पर बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा पधारे। शो पर गोविंदा को देखकर दर्शक खुशी से झूम उठे। लेकिन सबसे ज्यादा एक्साइटेड शो के होस्ट यानि की रणवीर सिंह नजर आये।

रणवीर सिंह : नये साल के पहले दिन रणवीर सिंह का क्विज शो बिग पिक्चर के मंच पर बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा पधारे। शो पर गोविंदा को देखकर दर्शक खुशी से झूम उठे। लेकिन सबसे ज्यादा एक्साइटेड शो के होस्ट यानि की रणवीर सिंह नजर आये।

रणवीर सिंह की आंखों से बहने लगे आंसू

शो के मेकर्स ने इस खास एपिसोड का वीडियो अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर अपने पसंदीदा एक्टर का स्वागत करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। गोविंदा के सामने आते ही, हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले रणवीर सिंह की आंखों में आंसू आ जाते हैं। उन्हें रोता देख गोविंदा भी भावूक हो उठे। उन्होंने रणवीर को चुप कराया। उन्होंने अपने हाथों रणवीर के आंखों से बहते आंसू को पोछा, फिर दोनों एक्टर्स आपस में गले मिले।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रणवीर सिंह ने शो पर बोला कि आज नए साल के खास मौके पर मेरे भगवान खुद हमसे मिलने आ रहे है।  सिर्फ और सिर्फ हीरो नंबर वन गोविंदा।  गोविंदा जैसे ही स्टेज पर आये रणवीर सिंह उनके पैरों में लेट गये। इसके बाद गोविंदा ने उन्हें उठाकर गले से लगा लिया।

दोनों ने मिलकर खूब की मस्ती

शो में रणवीर सिंह और गोविंदा ने मिलकर खूब मस्ती की। गोविंदा के सुपर हिट गानों पर दोनों एक्टर जमकर थिरकते नजर आये। गोविंदा ने निर्मला फाउंडेशन के लिये 10 लाख रुपये जीते।

RELATED ARTICLES

Most Popular