Friday, October 18, 2024
HomeBollywoodबजरंगी भाईजान 2 : फैंस के लिये बड़ी खुशखबरी जल्द ही लेकर...

बजरंगी भाईजान 2 : फैंस के लिये बड़ी खुशखबरी जल्द ही लेकर सलमान आ रहे हैं बजरंगी भाईजान 2

बजरंगी भाईजान 2 :  छह साल पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल किया था। ये फिल्म सलमान खान के करियर की शानदार फिल्म रही। इस फिल्म में सलमान खान की बेहतरीन एक्टिंग, दमदार कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस फिल्म को भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ का बिजनेस किया था।

बजरंगी भाईजान 2 :  छह साल पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल किया था। ये फिल्म सलमान खान के करियर की शानदार फिल्म रही। इस फिल्म में सलमान खान की बेहतरीन एक्टिंग, दमदार कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस फिल्म को भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के द्वारा एक खास मैसेज दिया गया था।

जल्द रिलीज होगी बजरंगी भाईजान 2

अब सलमान खान अपने चाहने वालों के लिये बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। 6 सालों के लंबे इंतजार के बाद सलमान ने बजरंगी भाईजान 2 की अनाउसमेंट कर दी है। मुंबई में हुए आरआरआर के इस खास कार्यक्रम के दौरान सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, रामचरण और आरआरआर फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली मौजूद थे।

भाईजान ने आरआरआर’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल की घोषणा की है। एस एस राजामौली के पिता के.वी विजयेंद्र प्रसाद बजरंगी भाईजान 2 की स्टोरी लिखेंगे।

मंच पर मौजूद करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि आपके स्टेटमेंट को बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल के अनाउंसमेंट के तौर पर लिया जाए? इस पर सलमान ने एक्साइटेट होकर करण को जवाब दिया और कहा, “हां, करण”। ये खबर सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं कि एक बार फिर से बजरंगी भाईजान बनकर सलमान खान दिल जीतने के लिये आ रहे हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular