Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodहेमा मालिनी : परिवार के साथ हेमा मालिनी ने सेलिब्रेट किया पोंगल

हेमा मालिनी : परिवार के साथ हेमा मालिनी ने सेलिब्रेट किया पोंगल

हेमा मालिनी : तमिलनाडु में चार दिनों तक चलने वाले त्योहार पोंगल की शुरुआत हो चुकी है। इस त्योहार में इंद्र देव और सूर्य की उपासना की जाती है। यह त्योहार तमिल की पहली तारिख तइ से शुरु होता है।  इस खास मौके पर हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने अपने परिवार के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया।

हेमा मालिनी : खीर बनाती हुईं नजर ड्रीम गर्ल

सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो किचन में खीर बनाती हुईं दिख रही हैं। पिंक और गोल्डन कलर की साड़ी में हेमा मालिनी बहुत सुंदर लग रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, आज मैंने परिवार के साथ पोंगल का त्योहार मनाया। देखिए, मैं आज घर पर पोंगल बना रही हूं।”

क्या होता है पोंगल

तमिलनाडु में सेलिब्रेट किया जाने वाले इस त्योहार में मुख्य रुप से सूर्य की उपासना की जाती है। सूर्य को जो प्रसाद अर्पित किया जाता है, उसे पगल कहते हैं। इस पर्व पर लोग सुबह उठकर स्नान करके नये कपड़े पहनते हैं। नए बर्तन में दूध, चावल, काजू, गुड़ आदि चीजों की मदद से पोंगल नाम का भोजन बनाया जाता है। इस दिन गायों और बैलों की भी पूजा की जाती है। किसान अपने बैलों को नहला कर उन्हें सजाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular