Balika Vadhu Anandi: केंद्र सरकार ने लड़कियों के लिये समाज सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अब लड़कियों की शादी उम्र को 18 साल से बढ़ाकर 21 साल कर दिया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं इससे पहले लड़कियों की शादी न्यूनतम उम्र 18 साल थी। नये विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद अब 21 साल से पहले किसी भी लड़की की शादी नहीं कराई जा सकेगी। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसे जेल की सजा काटनी पड़ेगी।
Balika Vadhu Anandi: बाल विवाह गंभीर समस्या
हमारे देश में एक लंबे वक्त से छोटी उम्र में लड़कियों की शादी करवा दी जाती है। हालांकि अब बहुत हद तक सुधार हुआ है। लेकिन इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में चोरी-छिपे ये अपराध किये जाते हैं। कच्ची उम्र में छोटी बच्चियों की शादी करवा देते हैं। इस समस्या पर अब तक कई फिल्में और धारावाहिक बन चुके हैं। इनमें से ही एक सीरियल है बालिका वधू भी है। साल 2008 में कलर्स चैनल पर ये सीरियल प्रसारित किया गया था। जिसमें समाज की कड़वी सच्चाई से दर्शकों को रुबरु करवाया गया था। सीरियल को काफी पसंद किया। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए चैनल ने बालिका वधू का सीजन 2 शुरु कर दिया है। इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हैं। बता दें कि इस सीजन में भी बाल विवाह जैसी गंभीर समस्या के बारें में दिखा गया है। जहां छोटी उम्र में बच्चों की शादी कर दी जाती है।
Balika Vadhu की ओर से शेयर किया गया पोस्ट
अब सरकार के द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल किये जाने के इस फैसले से आम जनता के साथ-साथ बालिका वधू की आनंदी ने भी खुशी जताई है। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमें सीरियल की छोटी और बड़ी आनंदी दोनों हाथ जोड़े खड़ी दिखाई दे रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘आनंदी सरकार को दिल से धन्यवाद देती है। सही निर्णय के दिशा में कदम उठाने के लिये।’
Anandi sarkar ko dilse dhanyawaad deti hai sahi nirnay ke disha mein kadam uthane ke liye ❤️#BalikaVadhu #Colors pic.twitter.com/wV4bbIltBh
— ColorsTV (@ColorsTV) December 18, 2021