Monday, April 14, 2025
HomeMoviesएक बड़े धमाके के लिये तैयार हैं रणवीर सिंह

एक बड़े धमाके के लिये तैयार हैं रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 83 को लेकर बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म साल 1983 के वक्त की कहानी पर बेस्ड है, जब पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता था। फिल्म में रणवीर सिंह ने लिजेंडरी क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी जिसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन भी स्पेशल अपीरिंयस में नजर आने वाले हैं, दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म 83 का टीजर देखने के लिये दर्शकों को सूर्यवंशी फिल्म देखने के लिये जाना होगा।

सूर्यवंशी फिल्म के साथ ही फिल्म 83 का टीजर दिखाया जायेगा। फिल्म 83 इसी साल क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म भारत की अब तक की सबसे मंहगी बायोपिक होने वाली है। फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव बने रणवीर सिंह की पत्नी के रुप में नजर आयेंगी। शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular