Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodजब आधी रात को स्मिता पाटिल ने कर दिया था अमिताभ बच्चन...

जब आधी रात को स्मिता पाटिल ने कर दिया था अमिताभ बच्चन को फोन

स्मिता पाटिल का नाम हिंदी सिनेमा की उन दिग्गज अभिनेत्रियों में गिना जाता है, जिन्होंने अपने दम पर एक खास मुकाम हासिल किया। स्मिता पाटिल को उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से नेशनल फिल्म अवार्ड, फिल्मफेयर अवार्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

स्मिता पाटिल का नाम हिंदी सिनेमा की उन दिग्गज अभिनेत्रियों में गिना जाता है, जिन्होंने अपने दम पर एक खास मुकाम हासिल किया। स्मिता पाटिल को उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से नेशनल फिल्म अवार्ड, फिल्मफेयर अवार्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

स्मिता पाटिल ने हर किरदार को बखूबी से पर्दें पर पेश किया। चरित्र किरदार से लेकर बोल्ड किरदार के लिये स्मिता पाटिल जानी गईं। यूं तो उन्होंने अपने दौर के कई मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया। लेकिन बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बहुत जमती थी। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे।

आज हम बिग बी और स्मिता पाटिल के उस किस्से के बारें में आपको बताने जा रहे हैं, जिनके बारें में शायद ही कम लोगों को मालूम हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा एक्सीडेंट हो गया था।

इस एक्सीडेंट के कारण बिग बी मौत के मुंह में चले गये थे। एक्सीडेंट की घटना से एक दिन पहले स्मिता पाटिल को इस अनहोनी का पता चल गया था।स्मिता पाटिल ने बिग बी को आधी रात को फोन कर दिया था। स्मिता को सोने के वक्त अहसास हुआ कि कुछ बुरा होने वाला है, जिसके बाद स्मिता ने आधी रात को बिग बी को फोन कर दिया था।

बिग बी को स्मिता ने अनहोनी के बारे में आशंका जताई थी। स्मिता की यह बात सुनने के बाद बिग बी के होश उड़ गए थे। स्मिता पाटिल की आशंका अगले दिन कुली के सेट पर सच हो गई थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular