दबंग फिल्म से शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी जल्द ही सलीम खान के घर की बहू बनने जा रही हैं।
आप जैसा सोच नहीं ये खबर बिल्कुल भी वैसी नहीं। आपको लग रहा होगा कि सलमान के साथ सोनाक्षी की शादी होने वाली है। दरअसल, सलमान के छोटे भाई सोहेल अली खान के साले बंटी सचदेवा से सोनाक्षी सिन्हा शादी करने वाली हैं।
सोनाक्षी और बंटी को एक साथ कई बार पार्टीज में देखा गया है। दोनों तकरीबन 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। अब खबरें हैं कि जल्द ही सोनाक्षी और बंटी सचदेवा शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं।