बालीवुड के ही मैन धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हैं। दोनों ने ही एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ में भी दोनों ने शोले जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की।
वहीं धर्मेंद्र की ही तरह हेमा मालिनी भी राजनीति में आईं। दोनों ही बीजेपी पार्टी के साथ जुड़े। हेमा और धर्मेंद्र की शादी को करीब 41 साल हो गए हैं। लेकिन आज भी दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग नजर आती है।
हाल ही में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हम लोग साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। फैंस को हेमा दोनों की ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है। सोशल मीडिया के जरिए फैंस दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहने की दुआ दे रहे हैं।