Wednesday, April 17, 2024
HomeBollywoodदेखिये बॉलीवुड सेलेब्स का करवा चौथ सेलिब्रेशन

देखिये बॉलीवुड सेलेब्स का करवा चौथ सेलिब्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अनील कपूर और सुनीता कपूर की जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। हर साल सुनीता अनिल कपूर के लिये करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल भी इस खास मौके पर उनके घर में जश्न का माहौल था। उनके घर कई बॉलीवुड हसीनायें पहुंची थीं।

बीते कल यानि की 24 अक्टूबर को देश भर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। हर सुहागिनों ने अपनी पति की लंबी उम्र के लिये इस व्रत को रखा और चांद देखकर अपना व्रत खोला। बॉलीवुड में करवा चौथ की धूम देखने को मिली।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल का ये पहला करवा चौथ था। ऐसे में सेलिब्रेशन भी कुछ खास होना ही था। इस मौके पर नताशा जहां लाइट पर्पल कलर के सूट में नजर आईं वहीं वरुण ऑरेंज कुर्ता और ब्लू जींस में दिखें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का भी पहला करवा चौथ था। इस मौके पर यामी ऑरेंज और रेड कलर की सिल्क साड़ी में बहुत खूबसूरत दिख रहीं थीं।

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिये करवा चौथ का व्रत रखा था। सोशल मीडिया पर कपिल ने पत्नी के साथ फोटो शेयर की जिसमे दोनों बेहद प्यार लग रहे हैं। इस दौरान गिन्नी रेड सूट में नजर आ रही हैं हाथ और पैरे में पति के नाम की मेहंदी लगाए खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं कपिल कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनील कपूर और सुनीता कपूर की जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। हर साल सुनीता अनिल कपूर के लिये करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल भी इस खास मौके पर उनके घर में जश्न का माहौल था। उनके घर कई बॉलीवुड हसीनायें पहुंची थीं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हर साल अपने पतिgautam के लिए ये व्रत रखती हैं। इस बार भी उन्होंने गोविंदा के करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान सुनीता ने रेड कलर की साड़ी में नजर आई। तो वहीं गोविंदा भी मैचिंग ट्रेडिनशल आउटफिट में नजर आए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। लेकिन इस बार कंट्रोवर्सी होने के कारण उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा के साथ कोई फोटो शेयर नहीं की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की फोटो शेयर की जिसमें वो रेड कलर के हैवी डिजाइन वाले सूट में नजऱ आ रही थीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular