Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodVivek Agnihotri : द कश्मीर फाइल्स के डॉयेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri)...

Vivek Agnihotri : द कश्मीर फाइल्स के डॉयेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) वरुण धवन (Varun Dhawan) के हैं कर्जदार 

Vivek Agnihotri : विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने पूरी दुनिया भर में धूम मचा दी है। फिल्म ने अब तक 230 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। कश्मीर पंडितों पर बनी इस फिल्म ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। द कश्मीर फाइल्स की वजह से विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म के जरिए हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं द कश्मीर फाइल्स के डॉयेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) वरुण धवन (Varun Dhawan) के कर्जदार हैं। इस बात का खुलासा खुद विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने किया है।

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने साल 2005 में फिल्म चॉकलेट से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस वक्त बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने उनकी बहुत मदद की थी। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने बताया कि “मैं वरुण से प्यार करता हूं। मैं उन्हें बहुत कुछ वापस देना चाहता हूं। मैं उनका शुक्र गुजार हूं। मैं इस बारे में कैमरे के सामने बात नहीं करना चाहता क्योंकि यह मेरे और वरुण के बीच है।

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने मेरी उस समय मदद की, जब पूरी दुनिया में कोई मेरी मदद नहीं कर रहा था। उन्होंने मुझे बधाई दी है। मैं स्टारडम के बारे में नहीं जानता, लेकिन मैं चाहता हूं कि वह हमेशा खुश रहें और सक्सेसफुल हों।  मेरी आंखें अभी नम हैं, क्योंकि उन्होंने मेरी उस वक्त में जब मैं यह सोच रहा था कि उनके जैसा इंसान मेरी मदद कर सकता है।

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने द कश्मीर फाइल्स की जमकर सराहना की थी। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, सबसे ज्यादा दिल पर लगने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’। शानदार परफॉर्मेंस। हर टेक्नीशियन ने बहुत अच्छा काम किया है। अनुपम खेर सर, हर अवॉर्ड के भागीदारी हैं। दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, मिथुन सर और विवेक सर, सभी ने बहुत ही शानदार काम किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular