Sunday, May 19, 2024
HomeTVरेप केस में 'नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली...

रेप केस में ‘नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, करिश्मा तन्ना ने दी जानकारी

टीवी स्टार और ''नागिन 3'' फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को अब जमानत मिल गई है। बता दें कि पर्ल वी पुरी टीवी जगत के फेम एक्टर हैं।

नई दिल्ली। टीवी स्टार और ”नागिन 3” फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को अब जमानत मिल गई है। बता दें कि पर्ल वी पुरी टीवी जगत के फेम एक्टर हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। ‘नागिन 3’ ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’, ‘मेरी सासू मां’, ‘नागार्जुन एक योद्धा’,’ बेपनाह प्यार’, ‘ब्रह्माराक्षस 2’ में लीड रोल प्ले किया है। इसके अलावा पर्ल कई रियलिटी शोज देखें जा चुके हैं।

बता दें कि एक्टर पर एक महिला ने रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अभिनेता को कथित तौर पर 4 जून की रात को हिरासत में लिया गया था। हालांकि अब एक्टर को जमानत मिल गई है। पर्ल वी की जमानत की खबर को करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से की है। करिश्मा तन्ना ने पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की हैं। इस पोस्ट में करिश्मा लिखती हैं, “सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है…गॉट द बेल पर्ल वी पुरी। इस पोस्ट में करिश्मा ने हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हुए आई स्टैंड विथ पर्ल वी पुरी और ट्रुथ नेवर हाइड्स भी लिखा है।


रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 4 जून को पर्ल पुरी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया था। पर्ल के साथ अन्य 5 लोगों भी गिरफ्तार हुए थे। इस बारे में पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)

पीड़िता के आरोप के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने कहा था कि उसके साथ कार में रेप किया गया और जिसके बाद ये बार-बार दोहराया गया। सभी आरोपियों पर नाबालिक लड़की से रेप और छेड़छाड़ के चलते POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular